Pages

Sunday, 29 June 2014

स्त्री (Stri - Woman)

तू मृत्यु सी दृढ है, और चंचल पावन मन सी
तू नवजात सी सरल है, है संकर नव-यौवन सी

तू तेज वेग है झरने सी, कभी मंथर-मन्द है कुर्म सी
तू धीरशील है बगुले सी, है व्यग्र कभी पतंग सी

तू तप्त कभी है नक्षर सी, तो शीतल सोम आँच सी
तू मिष्ठ अगर है ईंख सी, भी कष्ठ-कटु है साँच सी

तू खिलखिलाती गुड़िया है, या तेल रगड़ती अम्मा सी
तू मिसमिसाती बहना है, या नज़र चुराती प्रेमा सी

तू है स्वयं त्यागी शैलपुत्री, या चंडी चन्द्रहघण्टा सी
तू है विलीन-मुक्त ब्रह्मचारिणी, उल्लसित ख़ुश्मंडा सी

तू उदार है स्कंदमाता सी, व कोपाकुल कालरात्रि सी
है मन-मोहिनी कात्यायनी सी,या ललित महागौरी सी

तू नौ रूपी है या सौ रूपी है, या ब्रह्म निरूप भी तेरे रूप सी
या कण कण है तू सृष्टि का, तू ही ब्रह्माण का स्वरूप भी


 - पीयूष आसवानी

Sunday, 25 May 2014

Barish बारिश

आज भी आती है जब, ये बारिश
कुछ गीत पुराने सुना जाती है

बालो को सहलाती है ज़रा सा
फिर माँ की याद दिला जाती है

मैं भूला, पर बारिश जिसे ना भूली
उस मुहब्बत की सिहरन जगा जाती है

बेधड़क नाचना भूल चुका हूँ लगभग
बचपन की थिरक फिर भी उठा जाती है

मेरी ज़हन की खलाओं में डूब चुके
कुछ राज़ पुराने फुसफुसा जाती है

आज भी आती है जब, ये बारिश
कुछ मुझसे कह जाती है...

Sunday, 23 March 2014

नटराज (Natraja)

प्रबाल पाल प्रचंड प्रभुत्व
प्रधान प्रकर्ष प्रकांड हो
प्रखर प्रमुख प्रगत प्रमथ
प्रमृष्ट प्रधान-भाग हो

विभूत भूत और भभूत
चण्ड मुण्ड आभूष हो
भंग भूर धतूर दूध
उपज फूल विभूष हो

है गल चढ़ा भुजंग नाग
मृदुंग नाद मलंग हो
है चोटी चन्द्र और गंग
कंठ नील रंग हो

तृती नयन हो प्रकट
कुपित अगर क्लेष्ठ हो
समस्त जीव जंत में
नटराज तुम श्रेष्ठ हो
महादेव तुम श्रेष्ट हो

हर हर महादेव! 


- पीयूष 'गुमशुदा' आसवानी

Thursday, 11 April 2013

ट्रैफिक-जाम Traffic Jam

Image Credits to the owner of the image @Deviantart.com

~MarionBoubou




खोस-खसोट के, जगह बना के
ऑटो चढ़ गया नत्थू राम
क्या पता था हायरी किस्मत
दे मारेगी सर ट्रैफिक-जाम

लग गया ट्रैफिक-जाम र भैया
लग गया ट्रैफिक-जाम

इंच भी न हिले रे बाबु
मोटर गाडी बस तमाम
पैदल पथ पर चल पड़ा तब
नाथू उम्मीद हार ट्रैफिक-जाम

कान पकड़ भागे दौड़े
हॉर्न करे जीना हराम
गिरता पड़ता नत्थू पर न रुकता
आग का दरिया ट्रैफिक-जाम

जल्दी बजी में कुचलने को राजी
जान का मोल न कोई दाम
कैसे पगले लोग है जाने
यह कैसा ट्रैफिक-जाम?

और जब जैसे तैसे बहार आया
नत्थू ने लिया आराम
सोच में पद गया बैठे बैठे
ज़िन्दगी भी तो है ट्रैफिक-जाम

मुश्किल है और निर्दयी भी
ना कोई सीता है न राम
पेट पकड़ और भाग ले नत्थू
जीवन ट्रैफिक-जाम

Friday, 15 February 2013

तेरी ज़ुल्फ़ का एक बाल (A Hair From Your Head)

तेरी ज़ुल्फ़ का एक बाल
छूट गया मेरे अकेले सिरहाने पे
यूँ लगा मेरी करवटों को
एक हमनफज़ साथी मिल गया

तेरी इत्र की ज़रा सी खुशबू
छूट गयी मेरे कमरे के गुमनाम कोनों में
यूँ लगा चंद बेजान दीवारें
वादियों का सफ़र कर आईं

तेरी मीठी आवाज़
छूट गयी मेरे परेशान कानों में
यूँ लगा मेरे बेआबरू ज़हन को
शर्म का सहारा मिल गया

तेरा पसीने से भीगा रुमाल
छूट गया मेरी खाली जेब में
यूँ लगा मेरे खुले सर पर
एक गुमनाम साया चढ़ गया

और छूट गई
तेरी एक टहलती, पुरानी याद
मेरी थकी, भरभराती आँखों में
यूँ लगा मेरी अधूरी, बेपाक नींद को
एक पूरा, सुन्दर सपना मिल गया

- पीयूष 'गुमशुदा' आसवानी